मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर एयरपोर्ट से दो बड़ी फ्लाइट सेवाएं शुरू

प्रकाशित: Jul 02, 2026 19:25रिपोर्ट: Monika Rathore

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है अब जयपुर से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्री महज करीब 50 मिनट में नोएडा पहुंच सकेंगे। इंडिगो ने इस रूट पर रोजाना दो उड़ानें शुरू की हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने की संभावना है साथ ही जेवर एयरपोर्ट के जरिए देश और विदेश के कई अन्य शहरों के लिए भी बेहतर एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिल पायेगा वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी एक बड़ी राहत की खबर है। करीब चार महीने बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर-दुबई के बीच अपनी डायरेक्ट फ्लाइट सेवा फिर से शुरू की है। यह उड़ान सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी, जिससे अब यात्रियों को दिल्ली, मुंबई या अन्य शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं पड़ सकेगी इससे यात्रा का समय कम होगा, खर्च में भी कमी आएगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। नई उड़ानों के शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है जिससे पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा, वहीं राजस्थान से विदेश और देश के प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।