मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

8 साल की मासूम से किया रेप, 10 टूकड़े करने के बाद कीर्तन में नाचा दरिंदा

प्रकाशित: Apr 05, 2023 15:56रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में हत्या और रेप की घटनाएं अब आम हो गई है और इसके कारण राजस्थान अपराध के मामले में नंबर वन राज्य बन गया है। उदयपुर से हर दिन अपराध की दिलदहला देने वाली खबरे देखने को मिल रही है। इस बार तो एसी घटना हुई जो पूरे प्रदेश को ही शर्मसार कर रही है।

उदयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने अपने पाप को छीपाने के लिए उसके 10 टुकड़े करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इस वारदात में आरोपी के माता-पिता ने भी साथ दिया और लाश को फेंकने में मदद की।

कमजोर दिल वाले ना करे इन Railway track पर यात्रा | Most Dangerous Track

आरोपी ने 29 मार्च को बच्ची की हत्या के बाद घर के पास ही स्थित मंदिर में चल गया। इसके बाद वह भजन संध्या में आराम से नाच रहा था। पुलिस बच्ची को तलाश रही थी तो वह भी उनके साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करने लगा और जरा सा भी नहीं घबराया।

बच्ची आरोपी को भैया कहती थी और आरोपी ने उसी के साथ ऐसा घिनौना कृत्य कर दिया। इसके बाद हैरानी तो तब हुई जब उसके मात-पिता ने आरोपी कमलेश का साथ दिया और लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन उसको इस घटना का कोई अफसोस नहीं है।