मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

जलभराव के खिलाफ पार्षदों का अनोखा ‘जल आंदोलन

प्रकाशित: Jul 01, 2026 15:34रिपोर्ट: Mr. Reporter

बुरहानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोहार मंडी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या से नाराज़ पार्षदों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर नालियों से निकले कीचड़ और गंदगी के बीच बैठकर "जल आंदोलन" किया। इस दौरान महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उन्हें मौके पर बुलाने की मांग भी उठाई।
बुरहानपुर की लोहार मंडी रोड पर पिछले करीब आठ महीनों से बिना बारिश के भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज़ क्षेत्र के पार्षद और नगर निगम के डिप्टी स्पीकर फहीम हाशमी अपने साथी पार्षदों के साथ सड़क पर उतरे। सभी ने नालियों से निकले कीचड़ और गंदगी के बीच बैठकर "जल आंदोलन" शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और महापौर को मौके पर बुलाकर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की गई।प्रदर्शनकारी पार्षदों का कहना है कि जब तक लोहार मंडी क्षेत्र की जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की,लोहार मंडी क्षेत्र में पिछले आठ महीनों से बिना बारिश के भी जलभराव बना रहता है। हमने कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर हमें सड़क पर उतरकर कीचड़ और गंदगी में बैठकर विरोध करना पड़ा। हमारी मांग है कि महापौर स्वयं मौके पर आएं और इस समस्या का स्थायी समाधान कराएं।"जब इस संबंध में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं हैअब देखना होगा कि जनप्रतिनिधियों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम प्रशासन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कितनी जल्दी ठोस कदम उठाता है।