मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक का बेटे असद और शूटर गुलाम

प्रकाशित: Apr 13, 2023 13:55रिपोर्ट: Navtej TV

उमेशपाल हत्याकांड के बाद से यूपी पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने की पूरी कोशिश में लगी हुई थी। लेकिन इसके बाद उनको कोई सफलता नहीं मिली लेकिन आज यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर कर दिया है। पुलिस आरोपियों की लंबे समय से तलाश में जुटी हुई थी और आज उनके हाथ बड़ी कामयाबी मिली है।

Gehlot Ji के दोनों हाथों में लड्डू- PM Modi | Latest News | Rajasthan

झांसी के बड़ागांव और चिरगांव के पास एनकाउंटर होनी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी और इसके जवाब में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया।
डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल ने इस ऑपरेशन को पूरा किया है।

प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल को गोलियों से भून दिया गया था। इसके बाद उमेश की पत्नी ने अतीक और उसके भाई अशरफ सहित कई लोगों पर मामला दर्ज कराया
था। पुलिस लंबे समय से अतीक के बेटे असद समेत हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश कर रही थी। इसके बाद आज उनकी जानकारी मिली और उनको चारों तरफ से घेर लिया।