मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

UP अनशन खत्म: आखिरकार कांग्रेस ने ली बेरोजगारों की सुध, सीएम से मिलेंगे उपेन यादव

प्रकाशित: Dec 04, 2021 14:22रिपोर्ट: Navtej TV
पिछले 50 दिनों राजस्थान के बेरोजगारों की आखिरकार कांग्रेस सरकार ने सुध ले ली है। क्योंकि सीएम गहलोत से नाराज होकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हुये थे। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने सीएम गहलोत पर आरोप लगाया कि वह अपनी परेशानी स्वंय हल करें प्रियंका को इस मामलें से नहीं जोड़े। इसके बाद देर रात राजस्थान सरकार से मिले बातचीत के न्योता के बाद बेरोजगार ने यूपी में अनशन खत्म कर राजस्थान लोट आये है।

राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौर से उनकी बात हुई और उनकी बात मानकर हम यह अनशन खत्म कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक फैसला लेगी। इसके बाद बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री की मुलाकात करवायी जाएगी। आज शाम 4 बजे सचिवालय में बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल की सीएम गहलोत से मुलाकात भी हो सकती है।
अनशन खत्म करने से पहले उपेन यादव ने कहा कि हम वार्ता के लिये राजस्थान तो जा रहे हैं, लेकिन सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी या हमारे साथ वादाखिलाफी की तो हम वापस आकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार भी करेंगे।
राजस्थान के बेरोजगार 22 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और यह आंदोलन देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जयपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने 12 दिसंबर को रैली का कार्यक्रम रखा है और इसी वजह से कांग्रेस ने बेरोजगारों की मांगों पर सकारात्मक रूख दिखाया है। अब यह देखना होगा कि इस बैठके के बाद कितनी मांगों पर सहमति बन पाती है।अगर नहीं बनती है तो बेरोजगार एक फिर यूपी कूच करने की तैयारी में जुट सकते हैं और मांगे मान ली जाती है तो कांग्रेस चुनावों में बेरोजगारों का समर्थन हासिल कर सकेंगी।
मुख्य मांगें—
1. रीट भर्ती की जांच सीबीआई से करवाई जायी।
2. रीट के पद 50 हजार करें।
3. नकल पर रोक लगाने के सख्त कानून बनें।
4. अटकी हुई भर्तियां जल्द पूरा करें।
5. परीक्षा केन्द्र संभाग स्तर पर दें।