मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

निकाय और पंचायत चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी रणनीति

प्रकाशित: Aug 01, 2026 18:48रिपोर्ट: Mr. Reporter

आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और नारायण पंचारिया सहित जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के पास हर वार्ड का पूरा डाटा उपलब्ध रहेगा, इसलिए कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव रणनीति में लग जाना चाहिए,, आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों से पहले बांसवाड़ा में बीजेपी का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और वरिष्ठ नेता नारायण पचारिया के बांसवाड़ा दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हलचल नजर आई ...राठौड़ सीधे तौर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर जीत का कड़ा संदेश दिया चुनावी रणभूमि में उतरने से पहले बीजेपी संगठन हर हाल में मैदान मारने की फिराक में है, जिससे विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है।