मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

दिल्ली में जनवरी जैसा कोहरा, गर्मी में भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना

प्रकाशित: May 04, 2023 09:02रिपोर्ट: Navtej TV

देश के अधिकतर राज्यों में बारिश का लगातार जोर बना हुआ है हालांकि, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अब कम पड़ गया है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 05 मई से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस वजह से दिल्ली को गर्मी से राहत को मिलेगी लेकिन इसके साथ मौसम भी सुवाहना हो जाएगा।

नई दिल्ली में इस सप्ताह बारिश और हवाओं का दौर रहा है और हालत ये रही कि बारिश के बाद सुबह के वक्त दिल्ली में जनवरी जैसी ठंड देखने को मिली। दिल्ली में आज तेजी बारिश के आसार बने हुए हैं जिसके चलते थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

बारिश के कारण पूरी दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है और लगा सर्दी के दिन फिर से शुरू हो गए है। दिल्ली में जनवरी जैसा मौसम देखकर हर किसी को हैरान हो रही है। इस दौरान बहुत ज्यादा गर्मी देखने को​ मिलती है लेकिन इस​ बार ऐसा नहीं हुआ।

Russia ने Ukraine पर लगाया Vladimir Putin की हत्या की कोशिश का आरोप

तापमान की बात करें तो दिल्ली में तापमान बहुत कम हो गया है इस वजह से जनवरी जैसा लग रहा है। राजस्थान के कई इलकों भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे है। मौसम विभाग के अनुसार मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और अन्य राज्यों में बारिश होगी। तो वहीं दूसरी तरफ खराब मौसम के कारण 4 धाम की यात्रा रोक दी गई है।