सांसद बृजभूषण ने कहा, रामायण की कैकेयी-मंथरा बन रही है विनेश
भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच चल रही जंग अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पहली बार सिंह ने पहवानों पर सीधा हमला बोला है पहले उन्होंने उनको चैलेंज दिया और आज पहलवान विनेश फोगाट को मंथरा तक कह दिया। उन्होंने कहा- रामायण में जैसे मंथरा ने किया वहीं काम विनेश फोगाट मेरे लिए कर रही है।
पहले हजारों पहलवान थे लेकिन अब पति और पत्नी है। जल्द ही मुझे धन्यवाद देंगे जब परिणाम सामने आएगा। मेरे लिए जो साजिश रची गई है उसके कारण मुझे परेशानी तो हुई है लेकिन जब इसका परिणाम आएगा तब लोग सच जान जाएंगे। षड्यंत्र आज का नहीं है और यह यह बहुत दिनों पहले ही रचा गया था।
Jaipur News: शहीद स्मारक पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
इससे पहले सिंह ने कहा यह छुआछूत का मामला है और आरोप सभी झूठे है। वहीं, दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। पहलवान लगभग 1 महीने से धरने पर बैठे है और आने वाले दिनों इस आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी कर रहे हैं।





