मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली-NCR

जन संघर्ष यात्रा खत्म करके पहलवानों का समर्थन करने दिल्ली पहुंचे पायलट

प्रकाशित: May 19, 2023 18:05रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जन संघर्ष यात्रा खत्म करके दिल्ली पहुंच गए है। पायलट पहलवानों से मिलने जंतर मंतर पहुंच कर उनका समर्थन किया। दिल्ली में 65 दिन से चल रहे पहलवानों के आंदोलन में पहुंच कर उन्होंने न्याय की मांग की है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने दिल्ली के जंतरमंतर में मोर्चा खोल रखा है।

पायलट ने कहा कि हमारे खिलाड़ीन्याय की मांग कर रहे हैं और पीएम मोदी इनकी बात नहीं सुन रहे है। हम मोदी सरकार से मांग करते है कि वह इनको जल्द से जल्द न्याय दिलाए। पायलट ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।

आज वह न्याय की गुहार लगा रहे है लेकिन उन्हें न्याय मिलने में देर हो रही है। इस देश का नौजवान किसान और पहलवान अगर खुश नहीं है तो देश खुश नहीं हो सकता। जिस पहलवान को देखकर हमें फक्र होता है और वह आज आंसू बहा रहे हैं।

Sonia Gandhi के एक 'फोन' ने बदली Karnataka की सियासत

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया,साक्षी मलिक जैसे कई शीर्ष पहलवान पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।