अमित शाह से मिलने के बाद नौकरी पर लौटे सभी पहलवान, आंदोलन रहेगा जारी!
कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 महीने से चल रहा आंदोलन अब लगभग खत्म हो गया है। कल देर रात सभी पहलवानों से गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकत हुई है। इसके बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट रेलवे में अपनी जॉब पर लौट गए हैं। इस खबर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं की आंदोलन अब खत्म हो गया है लेकिन पहलवानों के कहा आंदोलन जारी रहेगा।
साक्षी मलिक के आंदोलन से पीछे हटने की खबर तेजी से वायरल हो रही थी, साक्षी ने इन खबरों को गलत बताया और कहा इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी और आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे और पुलिस प्रशासन ने उनको वहां से उठा दिया था। इसके बाद अपने पदकों को गंगा में बहाने का ऐलान किया था लेकिन इसके बाद खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवान वापस लौट गए थे।
Rajasthan News: राजस्थान में चोरी करने वाला कर रहा जांच-राठौड़
बृजभूषण के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पहली प्राथमिकी नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। वहीं, दूसरी FIR अन्य पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ी हुई है। इसके बाद पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए है। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर आरोप लगाए है और पुलिस जांच से इसके बारे में खुलासा होगा।
आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं. ये खबरें हमें नुक़सान पहुँचाने के लिए फैलाई जा रही हैं. हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है. महिला पहलवानों की एफ़आईआर उठाने की खबर भी झूठी है.

