मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जयपुर शहर का “योग गुरु सम्मान समारोह”

प्रकाशित: Jun 22, 2026 18:48रिपोर्ट: Mr. Reporter

जयपुर।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जयपुर शहर द्वारा जिला कार्यालय में भव्य “योग गुरु सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने की।कार्यक्रम में विभिन्न योगाचार्यों एवं योग प्रशिक्षकों को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।योग स्वस्थ, सकारात्मक एवं सशक्त समाज निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व इसकी महत्ता को स्वीकार कर रहा है।