उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर के बीच दोस्ती की खाई गहराती जा रही है. बीजेपी से बगावत कर सपा के साथ आए ओपी राजभर इन दिनों सियासी उलझन में हैं. ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच शह-मात के खेल में राजभर ने शुक्रवार को अपना पत्ता खोल दिया.
अब सवाल उठ रहा है कि क्या राजभर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन कर बीजेपी की कश्ती में एक बार फिर सवार होने वाले है, फिलहाल राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया, सुभासपा के विधायक राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को वोट करेंगे, चुनावी नतीजों के बाद से ही राजभर सार्वजनिक रूप से सपा अध्यक्ष पर निशाना साधने लगे और यहां तक कह दिया था.
ओपी राजभर की अखिलेश से बगावत, कमल खिलाने की अटकलें!
एसी कमरे में बैठकर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। राष्ट्रपति चुनाव में अब एनडीए का समर्थन सपा से तल्खी बढ़ने की वजह राजभर की भाजपा से नजदीकी बढ़ाने की कोशिशें भी मानी जा रही हैं।
