Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कन्हैया और उमेश ही नहीं 8 और लोगों को मिल चुकी है ‘सिर कलम’ करने की धमकी!

आपणो राजस्थान
कन्हैया और उमेश ही नहीं 8 और लोगों को मिल चुकी है ‘सिर कलम’ करने की धमकी!

उदयपुर में कन्हैयालाल और अमरावती में उमेश कोल्हे की नूपुर शर्मा के समर्थन में  पोस्ट शेयर करने पर हत्या पूरे देश में चर्चाओं में है, दोनों की हत्याओं से देश के लोगों में गुस्सा है, सिर्फ इन 2 लोगों को हो नहीं बल्कि 8 और लोगों को तालिबानी धमकी मिली थी, यहीं नहीं इन लोगों को सोशल मीडिया से पोस्ट को तुरंत हटाने और माफीनामे का वीडियो जारी करने के लिए कहा गया था बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने पर उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल और अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की तालिबानी तरीके से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। वही अब सामने आया है कि सिर्फ इन दोनों को ही नहीं, अमरावती में 8 और लोगों को नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस और पोस्ट लिखने पर जानलेवा धमकी मिली थी। इनमें से एक डॉक्टर, दो केमिस्ट, एक सरकारी कर्मचारी, एक मोबाइल शॉप ओनर और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। सिर्फ अमरावती ही नहीं, नागपुर और अकोला में भी नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर 'सिर कलम' करने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वालों ने सोशल मीडिया से ऐसे पोस्ट को तुरंत हटाने और माफीनामा का वीडियो जारी करने को कहा था।


इनमें से कुछ फोन कॉल इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरफान शेख रहीम की एनजीओ यानी रहबर हेल्पलाइन से भी आए थे। खास बात ये है कि ये धमकियां कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले दी गईं थीं, लेकिन ज्यादातर ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। सिर्फ एक डॉक्टर ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है जिन लोगों को नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लगाने पर जान से मारने की धमकी मिली थी, उनमें से एक अमरावती का मोबाइल शॉप ओनर भी है। अमरावती के इस मोबाइल शॉप ओनर की तरह ही नागपुर में भी कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकियों से परेशान होकर युवक ने अपने माता-पिता के साथ नागपुर छोड़ दिया।

Cigarette पीती हुई काली की मां की फोटो दिखाने पर बढ़ा बवाल

वहीं उमेश कोल्हे के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। NIA इस मामले की जांच कर रही है। कोल्हे हत्याकांड में गिरफ्तार सभी सातों आरोपियों को जिला कोर्ट ने सोमवार को 8 जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया है। इसके बाद NIA को हत्याकांड के सभी 7 आरोपियों की कस्टडी दे दी गई है