Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए गोद ली हुई बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर माँ-बाप का काट ड़ाला गला!

उत्तर प्रदेश
करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए गोद ली हुई बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर माँ-बाप का काट ड़ाला गला!

पुलिस की गिरफ्त में तस्वीरों में दिखाई दे रही ये लड़की वो लड़की है जिसने अपने मां-बाप के साथ ऐसा किया कि लोगों का विश्वास इंसानियत से भी उठ जाए, इसने मां-बाप के साथ ऐसा खूनी खेल खेला की बड़े-बड़े अपराधी भी हैरान रह जाए.. इस बेटी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला ये मामला..उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले का है..बर्रा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले मुन्नालाल को बेटियों से बहुत लगाव था खुद की बेटी नहीं होने पर उन्होने भाई रामप्रकाश की 2 बेटियों में से एक को गोद ले लिया.. मुन्नालाल और पत्नी राजदेवी बड़े लाड-चाव से उसे बेटी को पाला.

कोमल ने जब से होश संभाला तभी से पिता मुन्नालाल की करोड़ों की संपत्ति को  हथियाने के लालच उसके मन में घर कर गया.. मां राजदेवी और पिता मुन्नालाल  उनके बेटे अनूप के जीते जी ये संपत्ति उसे नहीं मिल सकती थी. 30 वर्षीय अनूप की शादी 2017 में सोनिका से हुई लेकिन सोनिका शादी के चौथे दिन ही मायके चली गई और वापस लौटकर नहीं आई, उनके तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल ही रहा था, जिसका फायदा कोमल उठाना चाहती थी

कोमल ने प्रेमी के साथ मिलकर प्लान बनाया कि मां-बाप और भाई को मारकर ही उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सकता है और हत्या का आरोप अनूप के सालों पर मढ़ दिया जाएगा।बीते सोमवार की रात कोमल ने अनार और चुकंदर का जूस बनाया जिसमें उसने जहरीला पदार्थ मिला दिया, जूस पीने के  बाद जब भाई अनूप का सिर चकराने लगा तो वो अपने कमरे में सोने चला गया और कोमल मां-बाप के साथ उनके कमरे में चली गई, मां राजदेवी और पिता मुन्नालाल के सो जाने पर कोमल ने प्लानिंग के तहत अपने ब्रायफ्रेंड रोहित को बुलाया, हथियारों का इंतजाम कोमल ने पहले ही कर लिया था

रीड की हड्डी टूटी , तो Doctors ने सीधी करने के लिए बाँध दी रस्सी

रोहित ने मुन्नालाल और राजदेवी का तेजधार हथियार से गला रेत दिया , कोमल ने दोनों को पीछे से पकड़कर रखा, हत्या के बाद जब रोहित वहां से चला गया तो कोमल ने शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुनकर दूसरी मंजिल पर सोया अनूप नीचे आया और कोमल ने बताया कि 3 नाकबपोश लोगो ने माता-पिता की हत्या कर दी, अनूप ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी जांच में सामने आया कि जो शख्स घर के अंदर आया वो खाली हाथ आते दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस को हत्या में किसी घर के सदस्य का हाथ होने का अंदेशा हुआ और कोमल से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो कोमल ने सारा राज उगल दिया,