Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

कैटरीना की शादी में शामिल होंगे ये स्टार, जानें शादी का पूरा शेड्यूल

फिल्मी फीवर
कैटरीना की शादी में शामिल होंगे ये स्टार, जानें शादी का पूरा शेड्यूल
विक्की कौशल और कैटरीनाकैफ की शादी को लेकर रोज नये खुलासे हो रहे हैं अब इस शादी ​में शामिल होने वाले गेस्टों की लिस्ट चर्चा में बनी हुई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कटरीना भी प्रियंका चौपड़ा की तरह राजस्थान के किसी शाही पैलेस में शादी कर सकती है और इसके लिए सवाई माधोपुर को चुना गया है। 
इन दोनों की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम शमिल है जिसमें रोहित शेट्टी, अली अब्बास जफर,सिद्धार्थ मल्होत्रा, मिनी माथुर, करण जौहर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन है।
इन दोनों ने अपने दोस्तों को दिसंबर 5 से 10 के तक फ्री रहने के लिए कहा गया है और शादी को लेकर सभी तैयरियां हो चुकी है। यह शादी बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में होगी और हल्दी, मेहंदी की रस्मों जैसे सभी कार्यक्रम होंगे।
हालाकि दोनों ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दिवाली वाले दिन कबीर खान के घर पर परिवार की उपस्थिति में रोके का कार्यक्रम हुआ था।
इस शादी में मेहमानों के लिए गाड़ियो को भी बुक करना शुरू कर दिया है और जल्द ही कार्ड भी छपने शुरू हो सकते हैं। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खबरे आग की तरह फैल रही है और इन दोनों के फैंस लंबे से इनकी शादी को लेकर काफी उत्साह में हैं।