पाकिस्तानी कप्तान ने दिखाया बल्ले से जलवा:
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। बाबर आजम ने महज 6 मैचों में 60 की औसत 303 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर ने 7 मुकाबलों में 48.17 की औसत 289 रन जड़े है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का है जिन्होंने 6 मैचों में 281 रन बनाये और इंग्लैंड के जोस बटलर 269 रन के साथ चौथे नंबर पर है।
गेंदबाजी में श्रीलंका का दबदबा:
विश्व कप में अपनी गेंदों से अच्छे—अच्छे बल्लेबाजों को घूटने टेकने पर मजबूर करने वाले श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे है। हसरंगा ने 8 मैचों में 16 विकेट अपने नाम करके पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने 13 विकेट लिये हैं। इस लिस्ट में 13 विकेट के साथा ट्रेंट बोल्ट तीसरे नंबर पर रहे तो 11 विकेट के साथ शाकिब अल हसन चौथे नंबर पर रहे हैं।
