नवाब मलिक ने ट्विटर पर सबूत पेश करते हुए लिखा है- ' वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग के व्यापार में शामिल है? तुम्हें जवाब जरूर देना चाहिए। यह मामला पुणे हाईकोर्ट में लंबित है।
मलिक ने आर्यन खान ड्रग मामले को पूरी तरह से फिरौती और अपहरण का बताया था उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे से फिरौती वसूलने के लिए यह साजिश रची थी। आर्यन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस भी मलिक पर नये खुलासे करने की धमकी दे चुके है और कहा था कि दिवाली बाद बहुत बड़ा धमाका होगा।
मलिक शुरू से हीआर्यन मामले को लेकर काफी गंभीर है उन्होंने कहा कि शाहरुख खान को धमकियां दी जा रही हैं कि अगर नवाब मलिक ने बोलना बंद नहीं किया तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मलिक ने कहा कि शाहरुख को डरने की जरूरत नहीं है। इस मामले को बढ़ता देख इस केस से वानखेड़े से को अलग कर दिया है और उनको लेकर जो आरोप लगाये गये है उनकी जांच होने की संभावना बढ़ती दिख रही है। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि ड्रग्स का कारोबार मुबंई में सबसे ज्यादा होता है और इसके तार विदेशों से जुडे हुए है।
