Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

मलिक vs फडणवीस की जंग में होंगे बड़े खुलासे, जानें पूरा मामला

देश विदेश
मलिक vs फडणवीस की जंग में होंगे बड़े खुलासे, जानें पूरा मामला

आर्यन की ड्रग्स पार्टी विवाद के बाद महाराष्ट्र की सियासत हर दिन नये—नये भूचाल ला रही है। आर्यन पर कार्यवाही को लेकर जिस प्रकार NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेडे पर जिस तरह के आरोप लगाये उन को लेकर बहुत ज्यादा सवाल खड़े किये जा रहे है तो दूसरी तरफ इस जंग में पूर्व सीएमम देवेंद्र फडणवीस भी कूद पड़े है। इन दोनों के बीच जिस तरह से जुबानी जंग चल रही है उसे देखकर लग नहीं रहा है कि यह मामला जल्द शांत होगा।


नवाब मलिक ने पहले वानखेडे पर हमलावर थे लेकिन अब उन्होंने राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फणडवीस को भी लपेट लिया है।  नवाब मलिक ने एक म्यूजिक वीडियो जारी करते हुए देवेंद्र फडणवीस पर ड्रग्स गैंग्स में शामिल होने के आरोप लगाए। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मलिक का अंडरवर्ल्ड से रिश्ता होने की बात कही और कहा कि मलिक फुलझड़ी छोड़ कर आवाज कर रहे हैं असली बम तो अब फटेगा। मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ क्या संबंधों की बात पर कहा कि इसके सबूत मैं मीडिया के साथ पार्टी के मुखिया शरद पवार को भी देंगे।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि मलिक ने आने वाले रविवार को फिर एक बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने लोगों को दिवाली की बधाईयां देते हुए कहा कि 'The Lalit' होटल में कई राज है। अब यह देखना होगा की इन दोनों में से सबसे पहले दिवाली का बम फोड़ता है और किसका बम ज्यादा आवाज करता है। अगर दोनों नेता कुछ बड़े खुलासे करते है तो बहुत कुछ राज दुनिया के सामने आ सकते है।