Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

यह कैसे ससुराल वाले...बहू के बेड़रूम में लगाए सीसीटीवी कैमरा

क्राइम
यह कैसे ससुराल वाले...बहू के बेड़रूम में लगाए सीसीटीवी कैमरा

उत्तरप्रदेश के खोडा में नई-नवेली दुल्हन के साथ दहेज के लिए हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालो ने गाड़ी और रूपयों की मांग की थी, और मांग पूरी करवाने के खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू के बेड़रूम में ही सीसीटीवी कैमरा लगवा लिए। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों की घटिया हरकतें यहीं नहीं रूकी, जब पीड़िता ने कैमरा लगवाने का विरोध किया तो उन्होनें उसके साथ मारपीट कर बहू को घर से बाहर निकाल दिया।
नापाक हरकतों का मुहंतोड़ जवाब देगा , स्वदेशी LCH


पीड़िता ने खोड़ा थाने में पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई पर मुकदमा दर्ज़ करवाते हुए बताया कि उसकी शादी, ऋषिकेश में रहने वाले युवक से हुई थी, शादी के 15 दिन तक तो सब कुछ सही रहा और फिर अचानक ससुराल वालो ने उसके कमरे में कैमरा लगवा लिया और प्राईवेट विडियो बना ली, महिला के विरोध करने पर ससुराल वालो का उसके प्रति व्यवहार बदल गया और वो लोग दहेज की मांग करने लगे।


महिला ने जब पूरी घटना पति को बताई तो पति ने बात करने का आश्वासन दिया लेकिन अगले दिन ससुराल वालो ने पति को भड़का दिया। पीड़िता ने बताया कि जब घर में ननद और सास नहीं होती थी तो ससुर और ननदोई उस पर गंदी नजर रखते थे और दोनो ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया, लिहाजा पुलिस ने कई धाराओं में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।