यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुई जंग के बीच सैकड़ों लोगों की जान चली गयी है और हजारों लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। इस जंग के खतरे को देखते हुए यूक्रेन से भारी तादाद में लोग देश छोड़ रहे हैं। रूसी हमले का जवाब देने के लिए यूक्रेन की सरकार ने 18 से 60 वर्ष के लोगों को देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ कह दिया है कि रूस शक्तिशाली देश है और इसी वजह से उसके खिलाफ कोई भी देश नहीं जा रहा है।
जंग के अहम पॉइंट
रूसी हमले में 130 से ज्यादा यूक्रेनी मारे गए हैं।
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलें दागी हैं और पहले दिन 203 हमले किए गए।
यूक्रेन ने 18-60 वर्ष के पुरुषों के वतन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
कीव में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
रूस ने स्नेक आईलैंड पर कब्जा जमा लिया है।
रूसी सेनाओं ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा किया।
भारत ने पोलैंड के रास्ते भारतीयों को निकालने की तैयारी में है।
शुक्रवार सुबह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान जारी करते हुए कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में 5 बड़े धमाके हुए है। रूस की सेना कीव पर कब्जा करने की तैयारी में हैं। अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि नाटो देश पर हमला किया तो उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
