Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

हफ्ते में 4 दिन काम और तीन दिन आराम, ऑफिस वालो की होगी मौज

देश विदेश
हफ्ते में 4 दिन काम और तीन दिन आराम, ऑफिस वालो की होगी मौज

नौकरी पेशा लोगो को शायद जल्दी ही राहत भरी खुशखबरी मिल सकती हैं दरअसल सरकार एक जुलाई से पूरे देश में नया लेबर कोड लागू करने वाली थी. लेकिन कुछ राज्य सरकारों की वजह से मामला अटक गया हैं . आपको बता दे 23 राज्य नए लेबर कोर्ड के कानून के प्री-पब्लिश्ड ड्राफ्ट को अपना चुके हैं. लेकिन बाकी के राज्यों ने इसे अभी तक नहीं अपनाया है. केंद्र सरकार चाहती है कि इस लेबर कोड को सभी राज्य एक साथ लागू करें. सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए चार बड़े बदलाव लाने के लिए ये कोड बनाए हैं. ए लेबर कोड में सप्ताह में चार दिन काम और तीन छुट्टी का प्रावधान किया गया है.


लेकिन कर्मचारियों के दफ्तर में काम करने के घंटे बढ़ जाएंगे. नए लेबर कोड में सप्ताह में चार दिन काम और तीन छुट्टी का प्रावधान किया गया है. लेकिन कर्मचारियों के दफ्तर में काम करने के घंटे बढ़ जाएंगे. मतलब ये कि  आपको 8 या 9 घंटे नहीं, 12 घंटे ऑफिस में काम करना पड़ सकता है.

Cigarette पीती हुई काली की मां की फोटो दिखाने पर बढ़ा बवाल

पूरे सप्ताह भर में किसी भी कर्मचारी को 48 घंटे काम करने होंगे. लेकिन आपको सप्ताहिक छुट्टी तीन दिन की मिलेगी. कंपनी से नौकरी छोड़ने, बर्खास्तगी, छंटनी और इस्तीफा देने के दो दिन के अंदर कर्मचारियों को उनकी सैलरी का भुगतान किया जाएगा .