Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

1 जनवरी राशिफल: नए साल के पहले दिन होगी शनि देव की कृपा

धर्म
1 जनवरी राशिफल: नए साल के पहले दिन होगी शनि देव की कृपा

 हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी 1, 2022, शनिवार पौष माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द
शक सम्वत - 1943, प्लव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM – 12:51 PM

अमृत काल - 11:31 AM – 12:55 PM

अशुभ काल

राहू - 9:51 AM – 11:10 AM

यम गण्ड - 1:49 PM – 3:09 PM

मिथुन- आज साल का पहला दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको बड़ी राहत मिलेगी।  धन की प्राप्ति हो सकती है या विशेष लाभ मिल सकता है। आज के दिन अपने आप खुश रखने का प्रयास करें।

मेष- नए साल के पहले दिन आपको रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नकारात्मक विचार से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ कई बार घूमने जाने का अवसर मिलेगा।

नए साल में कालसर्प दोष से होगा भयंकर नुकसान

वृष- आज व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं दे और लड़ाई से दूर रहने का प्रयास करें। तनाव को कम करने की कोशिश करें ताकि आपकी सेहत में सुधार हो सके।

कर्क- साल का पहला दिन खुशियां लेकर आएगा। आज दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की शुभकामनाएं देना नहीं भुले नहीं तो उनकी नाराजगी बढ़ सकती है। अपना कीमती समय शिक्षा या व्यापार के काम में लगाएं।

धनु - आज के दिन सफलता नहीं मिलती है तो निराश होने की जगह प्रयास ज्यादा करने का संकल्प लें। सेहत पर ध्यान दें। आज आपको पैसे कमाने के लिए शहर के बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर- नए साल की शुरुआत अच्छी रहने के साथ प्यार के मामले में भी सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों या यात्रा पर जाने से मन को शांति मिलेगी।


कुंभ- साल की शुरुआत में ही आपका फायदे रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। शादी के संबंध में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मीन- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेंगे और शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकता है। रोजगार के मामले में भी आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

सिंह- साल की शुरुआत में प्यार की बरसात होगी। आज गृहस्थ जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। जीवनसाभी से भरपूर प्यार मिलेगा।

कन्या- नया साल खुशियों का संदेश लेकर आ रहा है। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके मन में कई तरह के विचारों का जवाब मिलेगा।

तुला- आज आपको आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और नयी जिम्मेदारियां मिलेगी। आपकी सेहत भी थोड़ा सुधार आएगा और धार्मिक आयोजन करने से घर में शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक- नए साल के निवेश करने से बचना होगा। आज आपका किसी नए काम को शुरू करने का मन करेगा लेकिन आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।