राजस्थान में महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और हर दिन दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर चूरू से है जहां 10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
JNU Latest News | Ramnavmi पर Non Veg खाने से JNU में भड़की हिंसा
पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने लगभग 1 साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए और इस इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिए थे। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा और कई बार उसका रेप किया। लेकिन एक दिन रात में उसने खेत पर मिलने के लिए बुलाया।
जब पीड़िता ने मना किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान उसके साथ उसका एक दोस्त भी वहीं था तो दोनों ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर मेरे साथ मारपीट की और इसके बाद दोनों ने मिलकर मेरा रेप किया।
17 वर्षीय नाबालिग सरकारी स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ती है। गांव के रहले वाले कमल ने दोस्ती करके उसके साथ रेप किया। आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। लेकिन उसने अपने दोस्त के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर मेरी पिटाई की तो मैं बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
