बीकानेर
बीकानेर के स्थापना दिवस की तैयारियां शुरु
बीकानेर नगर का 535वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा..इस दौरान चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे.जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि नगर स्थापना दिवस प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस बार नगर स्थापना दिवस का उत्सव घर-घर में मनाया जाए।
कोटा
एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कोटा में राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया ..जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.कलेक्ट्रेट पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
कोटा
व्यापारी के साथ लूट की वारदात
कोटा के रायपुरा रोड पर दिनदहाड़े चाकू व पिस्टल की नोक पर व्यापारी के साथ 5 लाख 83 हजार की लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है.मौके पर एडिशनल एसपी, डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची .आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.पुलिस मामले की जांच कर रही है
श्रीगंगानगर
महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में बीजेपी महिला मोर्चा और बीजेपी एसी मोर्चा ने प्रदेश में दलितों पर निरंतर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा चेष्टा सरदाना ने बताया कि राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से दलितों पर अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं
रामगढ़,अलवर
पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक
रामगढ़ पंचायत समिति सभागार में नसरू खान प्रधान की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई.पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं के सवाल उठाएं.बैठक में रामगढ़ विधायक साफिया जुबेर ने शिरकत की
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
नागौर
ऑनलाइन ठगी मामले में एक गिरफ्तार
नागौर में मकराना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया..ठग ने बोरावड़ के फ्लोर मील मालिक को गेहूं की सप्लाई देने के बहाने तीन लाख रूपए की ठगी कर अपने खाते में रूपए ट्रांसफर करवा लिए थे.पुलिस कर रही ठग से पुछताछ
अलवर
पर्यावरण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
अलवर में सरसंघचालक श्री मोहन भागवत के जयपुर प्रवास के दौरान पर्यावरण से संबंधित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया..पूजनीय सर संघ चालक जी द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया.प्रदर्शनी में पर्यावरण से संबंधित एक पेड़ देश के नाम का संदेश दिया गया
जयपुर
संविदा कर्मियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
राजस्थान मे संविदा कर्मियों ने सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन का आगाज कर दिया..10अप्रैल 2023को राजस्थान के विभिन्न संभागों में लगभग 10 लाख संविदा कर्मचारियों द्वारा रेली कर सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगें..सभी संभागों पर प्रदर्शन कर याद दिलाया जाएगा चुनावी वादा
झालावाड़
अभिनंदन पत्र भेंट कर किया सम्मानित
झालावाड़ में शिक्षक और हाड़ौती के जाने-माने कवि शिवचरण सेन की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी.हत्याकांड का पुलिस द्वारा जल्द खुलासा किए जाने के बाद शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसपी रिचा तोमर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, डीएसपी बृजमोहन मीणा सहित पूरी टीम को माला पहना कर ,अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया
भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बूंदी में भाजपा महिला मोर्चा और SCST मोर्चा की ओर से बाड़मेर के बालोतरा में हुई घटना के मामले में पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा.प्रदर्शनकारी भाजपा नेता का आरोप है कि कांग्रेस के राज में लगातार महिलाओं के साथ निंदनीय घटनाएं हो रही है
किशनगढ़
अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
किशनगढ़ में अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों की खैर नही...नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ व आयुक्त धर्मपाल जाट लगातार स्पीकर से अलाउंस कर दुकानदारों को दी सूचना.अस्थाई अतिक्रमण व दुकानदार के बाहर कचरा मिलने पर परिषद की टीम कार्रवाई कर जुर्माना वसूलेगी
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
कोटपूतली
नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
कोटपूतली में डॉक्टर महेश अग्रवाल के द्वारा अपने मां- पिता की स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया.शिविर में 542रोगियों का पंजीकरण हुआ. जिन्हें जांच कर जरूरी दवाइयां निशुल्क मुहैया कराई गई. साथ ही 250से अधिक मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
पाली
पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण
पाली जिले के रोहट तहसील के रामपुरा ग्राम में पेयजल किल्लत के चलते SDM को ज्ञापन सौंपा .पिछले 7-10 दिनों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है..ग्रामीणों ने समाधान न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी।
राजसमंद
बीजेपी के जनआक्रोश मार्च पर बल प्रयोग
राजसमंद में जिला मुख्यालय पर बीजेपी सरकार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च कर कलेक्ट्रेट घेराव कर रही है .राजसमंद में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले.इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया..बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जब कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
माउंट आबू ,सिरोही
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज
माउंट आबू में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज..माउंट आबू के पोलो ग्राउंड से पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने दिव्यांग खेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में देश की तीन टीमें इस मैदान में अपना हुनर दिखाएगी
जोधपुर
कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रील
जोधपुर में कोरोना के 5 दिनों में 69कोरोना के मामले सामने आए हैं. इसको लेकर अस्पतालों में मॉक ड्रील की गई..एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिलीप कच्छवाह ने बताया कि हमारे अस्पतालों में उपचार की पूरी व्यवस्थाएं हैं..ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसटेटर सभी उपलब्ध है
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ से मिले जोशी
सीकर
सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सीकर में सरपंच संघ की ओर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.2वर्ष पूर्व राज्य सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं शुरू करने को लेकर सरपंच संघ के साथ किए गये समझौते को लागू करने को कहा.समझौता लागू नहीं किया तो 24अप्रैल से राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों का बहिष्कार करेंगे
खेड़ली,अलवर
लूट के मामले मे दो हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
अलवर के खेड़ली थाना पुलिस ने डंफर चालक को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहें दो बदमाशों को जेल से गिरफ्तार कर लाया गया.आरोपी फरार चल रहे थे सुचना मिली कि आरोपी किसी मामले मे डीग भरतपुर जेल मे बंद है..मामले विभिन्न थानो मे दर्ज है और बदमाश हार्डकोर है
सिरोही
छात्रावास में बालिकाओं को दी विदाई
सिरोही में स्वरूपगंजग्राम भूला के वीर कालीबाई छात्रावास में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी व उपायुक्त राहुल जैन सरपंच दुर्गा अग्रवाल की उपस्थिति में कक्षा 12 की छात्राओं को विदाई दी..मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.इस दौरान बालिकायें भावुक होकर रो पड़ी
झालावाड़
खनन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई
झालावाड़ जिले के खानपुर रेंज वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बारापाटी पिपलाज वन खंड से अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया.गश्त के दौरान अवैध मिट्टी व पत्थरों का परिवहन करते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार किया.इस दौरान वनपाल रियाज मोहम्मद, वनरक्षक सरफराज खान मौजूद रहे।
