श्री गंगानगर
भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
श्रीगंगानगरमें भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह का आय़ोजन किया गया..इस मौके पर प्रांतीय महासचिव इंजी. विश्व बंधु गुप्ता ने अध्यक्ष मंजू गर्ग, सचिव मीना झूंथरा और कोषाध्यक्ष कमलेश आजाद को शपथ दिलवाई..इस मौके पर सभी सदस्यों ने आने वाले साल में अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों मे भागीदारी निभाने का संकल्प लिया .
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन
नागौर के कुचेरा छोटा बाजार कस्बे में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कथावाचक अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के संत श्री धीरजरामजी महाराज ने जब कृष्ण जन्म को लेकर मार्मिक वृतांत सुनाया तो ग्रामीण भाव विभोर हो गए एवं झूमने पर मजबूर हो गए।.
रामगढ़, अलवर
रोजगार मेले का हुआ आयोजन
पूर्व विधायक और बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले का आय़ोजन किया..इस दौरान रोजगार मेले में हीरो,हैवेल्स,अशोक लीलैंड हुंडई एसबीआई जैसी 34 से अधिक कंपनियां पहुंची और युवाओं का इंटरव्यू लिया..लेकिन इस दौरान मेले में अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली और युवा परेशान होते हुए भी नजर आए..
झालावाड़
सडक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र मे कल रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो वहीं उसकी पत्नी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई...लेकिन लापरवाही देखिए इस हादसे के बाद पुलिस ना तो ट्रैक्टर जब्त कर पाई और ना ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पाई, ऐसे में स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त हो गया और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया ।
भरतपुर
सुसाइड मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने गुपचुप अंतिम संस्कार कर रहेमामले में कार्रवाई की है.जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर में 67 वर्षीय महावीरी देवी ने छत के जाल से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था लेकिन परिजनों ने उसे बीमारी के चलते मौत होने का हवाला दिया और अंतिम संस्कार के लिए शमशान ले गए.लेकिन अंतिम संस्कार से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम करवाया..फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरिमोहन चोडॉवत—झालावाड़
पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग
झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के कोलू खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के 2 लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पहुंच कर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पक्ष के बुजुर्ग के पैर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया..घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए..फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है..
भरतपुर
शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
15 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह के भरतपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं...इसको लेकर बीजेपी में बैठक का आय़ोजन किया गया.इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष मुकेश दाधीच ने तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की गृह मंत्री के दौरे को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रभार दिया गया है ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके.
कोटपुतली
ज्योतिबा फुले जयंति पर कार्यक्रम का आयोजन
कोटपुतलीसैनी समाज की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई...इस मौके पर सैनी समाज के अलावा सर्व समाज के लोग भी मौजूद रहे....इस दौरान अध्यक्ष राकेश सैनी के द्वारा सीएम अशोक गहलोत का ज्योतिबा फुले जयंति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया....
सांसद ने किया अस्पताल का निरीक्षण
भरतपुर में सांसद रंजीता कोली ने राजकीय जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया...इस दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं में लापरवाही पाए जाने पर सांसद ने कडी नाराजगी जताते हुए अस्पताल के अधिकारियों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने मरीजों से मिल रही चिकित्सा सुविधाएं के बारे में भी जानकारी ली।
सिरोही
युवक ने अपने बेटे के साथ किया सुसाइड
सिरोही के रेवदर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें ससुराल से प्रताड़ित होकर एक पिता ने अपने 3 वर्षीय मासूम के साथ घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन खत्म कर लिया.मामले में मृतक युवक के परिजनों ने मृतक के ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सिरोही
कृषि क्रय विक्रय समिति के चुनाव संपन्न
आबूरोड कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमित जोशी और राजेंद्र सैनी उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए है.कल हुए चुनाव के बाद कांग्रेस जनप्रतिनिधियो ने मानपुर से आबूरोड के शहर के मुख्य बाजार से विजय जुलूस निकाला और अम्बाजी चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाईया बांटी. इस अवसर पर अध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की अब रेवदर आबूरोड के 30 हजार किसानो की समस्याओं के हल की जिम्मेदारी हमारी है
कोटा-
लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने ली बैठक
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी तथा विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऋण जारी करने के मामले में हो रही ढिलाई को लेकर नाराजगी भी जताई...बिरला ने कहा की बैंक के अधिकारी उदारता और संवेदनशीलता के साथ पात्र व्यक्तियों को ऋण जारी करें..वही जिला परिषद में आयोजित बैठक में भी बिरला ने पीएम-स्वनिधि व पशुपालन लोन सहित अन्य ऋण योजनाओं में आवेदनों के निस्तारण की प्रगति को लेकर आ रही शिकायतो के निस्तारण के निर्देश दिए...
बगड़, झुंझुनु
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
झुंझनू के बगड़ थाना क्षेत्र के भडुन्दा कला गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया..जानकारी के मुताबिक मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी का किसी दूसरे अन्य व्यक्ति से अफेयर होने की बात सामने आई है...मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को पति पत्नि में झगड़ा हुआ था। झगडे़ के बाद सभी सो गए थे। उसके बाद सुबह उठे तो विजेन्द्र कमरे के पास स्थित रसोई में फंदे पर लटका हुआ मिला...फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बाइट-जांच अधिकारी
किशनगढ़
फुले जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंति पर किशनगढ में माली समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया...इस दौरान बैड बाजों की मधुर धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और नारेबाजी कर उत्साह भी दिखाया..वही .शोभायात्रा में सजीव झांकियों भी निकाली गई जिसे देखने के लिए सर्व समाज के स्थानीय लोग भी मौजूद रहे..शोभायात्रा के बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के होनहारों का सम्मान किया भी गया। .
आईपीएल में सट्टा लगाते 7 लोग गिरफ्तार
झुंझुनु कोतवाली पुलिस ने रीको एरिया में सोमवार देर रात को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में उदयपुर यूथ कोंग्रेस का जिलाध्यक्ष भी शामिल है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से लाखों रु के हिसाब-किताब के रजिस्टर, 20 मोबाइल, 2 लेपटॉप सहित सट्टे का अन्य सामान जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ व बैंगलोर के मैच पर ये लोग सट्टा लगा रहे थे.और पुलिस के हत्थ चढ गए.
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
किशनगढ़
शहीद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आय़ोजन
राजस्थान पुलिस में रहते भीलवाड़ा के रायला कस्बे में पदस्थापन के दौरान तस्करों से लोहा लेते शहीद हुए सांवतसर निवासी पवन कुमार जाट की द्वितीय पुण्यतिथि पर मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.इस दौरान रक्त का दान करने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी..इस मौके पर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे
बस्सी---
सीएसटी टीम की कार्रवाई
जयपुर पुलिस की सी एस टी टीम ने मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए डोडा चूरे से भरे ट्रक को पकड़ा है. और करीब 4 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। टीम ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शरीफ खान जोधपुर के बिलाड़ा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है जब्त माल की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपए बताई जा रही है...फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
कोटपूतली---
रसोई गैस सिलेण्डर में आग से बडा नुकसान
कोटपूतली के पास रामसिंहपुरा रोड़ स्थित हाऊसिंग बोर्ड में मंगलवार अल सुबह एक मकान में रखे रसोई गैस सिलेन्डर में आग लग गई। पीडि़त सोहन लाल मौर्य ने बताया कि अचानक आग लगने से घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया....आग लगते ही पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी और आगपर काबु पा लिया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। .
जन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
डीडवाना के पचपदरा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म कर तेजाब से जलाने की घटना को लेकर जन अधिकार सेना सामाजिक संगठन ने मुआवजा और कार्रवाई की मांग को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।पदाधिकारियों ने कहा की सरकार इस मामले में जल्द से जल्द कठोर कदम उठाये अन्यथा महिलाओं की सुरक्षाओं को लेकर बडा आंदोलन किया जाएगा....
दुनिया भर में महंगाई की मार, जानें पूरी वजह
श्री गंगानगर
फुले जयंति पर कार्यक्रम का आयोजन
श्री गंगानगर में अंबेडकर सेना एवं एससी एसटी ओबीसी अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने जे ब्लॉक पार्क जवाहर नगर थाने के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 जन्म जयंती तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके महान सामाजिक उत्थान के कार्यों को याद कर मनाई गई. इस अवसर ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान को भी याद किया गया.
