Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

13 अप्रैल राशिफल: इन 7 राशि वाले लोगों का होगा फायदा,जानें बाकी लिए कैसा रहेगा दिन

धर्म
13 अप्रैल राशिफल: इन 7 राशि वाले लोगों का होगा फायदा,जानें बाकी लिए कैसा रहेगा दिन

हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल 13, 2022, बुधवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि

विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM

शुभ काल

राहू - 12:23 PM – 2:07 PM

अशुभ काल

मृत काल - 07:06 AM – 05:04 PM

कर्क राशि :आज धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक यात्रा पर सकते हैं। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

सिंह राशि :आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक बढ़ सकती है।

कुम्भ राशि :- आज वाहन-सुख भी मिलेगा लेकिन पैसों की कमी के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आज पर्यटन के लिए किसी दूसरे शहर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्यार के मामले में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश लाभदायक रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 

धनु राशि :-सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति का प्रबल योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है लेकिन सेहत का ध्यान रखें। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।

मकर राशि :-आज मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए परिवार की सलाह जरूर लें। प्यार के मामले में अच्छी खबर मिलेगी।

मेष राशि :- आज का दिन व्यवसायियों के लिए लाभदायक है। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति सही रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान होगी। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है।

​​​​​​​

वृषभ राशि :- आज का दिन मनमुटाव से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा की इच्छाएं फलीभूत होगी। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि :- आज गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में आपका प्रभाव कम होगा। मध्याह्न के बाद आपके मन पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। ​​​​​​​

कन्या राशि :- आज का आकस्मिक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि :- आज का दिन व्यापार के अनुकूल होगा। बाहर जाने की संभावनाएं हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा से उबर जाएंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा है।