झुंझुनु-
झुंझुनु के बिरला सार्वजनिक अस्पताल ने अपनी चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए.कैंसर चिकित्सक की सुविधा को शुरू किया है. आपको बता दे की अस्पताल में हर महीने के दूसरे शनिवार को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी..
बारां-
नेशनल हाईवे पर स्थित बटावदी गांव में किसी तकनीकी खामी की वजह से ई-मित्र से पैसे ट्रान्सफर नहीं हो पा रहे थे..बस इसी बात ने कहासुनी का रूप ले लिया और गुस्साये ग्राहक ने ई-मित्र संचालक को चाकू मार दिया..सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है..
बहरोड़-
अलवर के बहरोड़ में थानाधिकारी द्वारा फायरिंग करने के मामले में मुलजिम विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया..आपको बता दें जसराम पटेल की हत्या का बदला लेने के लिए लादेन पर फायरिंग की गई थी.जिस पर मौके पर पुलिस जाब्ते द्वारा एक आरोपी सचिन उर्फ रवि मीणा पहले गिरफ्तार किया जा चूका है.
चित्तौड़गढ़
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की ओर से शिक्षकों की लंबीत चली आ रही है विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है..
जयपुर-
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने PTI,स्कूल व्याख्याता,सेकंड ग्रेड, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का परिणाम..जारी करवाने तथा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के जल्द से जल्द..जिला आवंटन करवाकर नियुक्ति देने की मांग को लेकर..शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात की...
निवाई-
टोंक जिले के प्रसिद्ध बालाजी हिंगोनिया धाम शिखर में 311 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई... आपको बतादे की ढूंढ नदी के किनारे पर स्थित बालाजी धाम तक इस यात्रा का आयोजन किया गया था...
मेड़ता सिटी-
जाट समाज के बाद ब्राह्मण समाज जयपुर में अपनी ताकत दिखायेगा..इसी को लेकर आगामी 19 मार्च को जयपुर में महापंचायत का आयोजन होगा..इसी के क्रम में मेड़ता सिटी के सिखवाल समाज भवन में बैठक का आयोजन हुआ..इस अवसर पर महंत अशोक नाथ जी महाराज के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया..
रियांबड़ी-
विप्र सेना ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का किया विमोचन
रियांबड़ी उपखंड के चारभुजा मंदिर परिसर में विप्र सेना ब्राह्मण महापंचायत..जयपुर चलो का पोस्टर विमोचन किया गया..आपको बता दें 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन जयपुर विद्याधर नगर स्टेडियम में किया जा रहा है..ताकि ब्राह्मण समाज को संगठित कर के शासन पर दबाव बनाया जाए..इस दौरान सफल आयोजन को लेकर भागीदारी भी तय की गई।
टोंक-
टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक हरिश्चंद्र मीणा ने बड़ा बयान दिया..आपको बता दें की कांग्रेस विधायक के बयानों से उनका बीजेपी प्रेम साफ़ दिखाई दिया और साथ ही उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों पर भी सवाल उठाते हुए बीजेपी को हर स्तर पर कांग्रेस से मजबूत बताया.
झालावाड़-
मुक्तिधाम में तोड़फोड़, लाखों का हुआ नुकसान
झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे के मुक्तिधाम में सीमेंट की कुर्सियां और चबूतरे की टाइल्स को कुछ अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया था..इस घटना से आहत होकर हिंदू समाज द्वारा अकलेरा थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया गया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी.
