नोखा, बीकानेर
मनमर्जी से परेशान होकरपानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग
नोखा में प्रशासन की मनमर्जी से परेशान होकर एक बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ गया..देसलसर गांव निवासी हेतराम बिश्नोई उपखंड न्यायालय द्वारा जारी किए आदेश की पालना नहीं करने का आरोप लगा रहा है.. और कहा कि..तहसीलदार मनमानी कर रहे हैं..सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, मौके पर नोखा थाना अधिकारी जाप्ता सहित मौके पर मौजूद रहे..
टोंक
मूर्ति प्रतिष्ठापना एवं भागवत कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा
टोंक जिले के गांव किशनपुरा में बालाजी महाराज मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई..कलशयात्रा में महिलाएं मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चली..वहीं युवा, पुरूष ध्वज पताका लहराते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चले।
टोंक
अचानक शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग
टोंक जिले केगांव कठमाना में अचानक शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई..देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया..ग्रामीणों ने बाल्टी-टैंकर वैकल्पिक साधन से बड़ी मुश्किल आग पर काबू पाया..सूचना पर सरपंच मौके पर पहुंचे.. अचानक लगी आग में बहुत नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित को प्रशासन से मदद दिलाने की मांग की...
झालावाड़
NH 52 पर हुआ सड़क हादसा, 2 की मौत
झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी के समीप एनएच 52 पर तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्राले में जा घुसी..हादसे में बाइक सवार झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 2 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य छात्र भी गंभीर घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में उपचार जारी है।
Captain Amarinder की राह पर Charanjit Singh Channi
बूंदी
नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नामसौंपाज्ञापन
बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज लगाए जाने और फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने के मामले को लेकर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की...औरजिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
बानसूर
ग्रामीण और पुलिस में हुई झड़प
बानसूर के गांव रसनाली में ग्रामीणों और पुलिस में झड़प का मामला सामने आया है..जिसमे पुलिस और ग्रामीण एक दुसरे पर मारपीट करने का आरोपलगा रहे हैं..जिसको लेकर20 से 25 लोगों के खिलाफ़ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ..
निवाई, टोंक
चौरी की क्रेटा कार के आरोपी गिरफ्तार
टोंक जिले की निवाई पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है..पिछले दिनों निवाई से चोरी की गई क्रेटा कार के मामले में पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार किया है..हालांकि चौरी की कार पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी..
श्री गंगानगर
भारत पाक बॉर्डर पर फायरिंग कर ड्रोन खदेड़ा
श्रीगंगानगर के घङसाना में भारत - पाक सीमा स्थित नेमीचंद बीओपी एरिया में रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में मादक पदार्थों की तस्करी करने का मामला सामने आया..आधी रात को पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थों की सप्लाई ड्रोन से की जा रही थी, जिसे बीएसएफ की जी ब्रांच व जवानों ने फायरिंग कर नाकाम कर दिया.. जब्त किए गए मादक पदार्थ लगभग 5 किलो 300 ग्राम की अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 करोड़ के लगभग हैं...
डीडवाना
व्यापारियों के विरोध के बीच हटवायाअस्थाई अतिक्रमण
डीडवाना शहर के मुख्य बाजारों सहित सड़क किनारे हो रखे अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ नगरपालिका ने मोर्चा खोल दिया.. जिस पर पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई..पालिका ने दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त कर लिया...नगरपालिका की इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने इसका विरोध जताया
जोधपुर
एडीजी गुप्ता को दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर
जोधपुर एडीजी गोविंद गुप्ता का जोधपुर दौरा चल रहा है..जोधपुर की पुलिस लाइन पहुंचने पर एडीजी की पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने अगवानीकी..पुलिस की संपर्क सभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता दिखाने सहित कानून की पालना के लिए सदैव तैयार रहते हुए कहकर जवानों में जोश भरने का काम किया..
कोटा
नयापुरा थाने में सीआई किए गएनियुक्त
राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत नयापुरा थाने में दो सीआई को नियुक्त किया गया है..आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर आए दिन धरना प्रदर्शन हो रहा है..नयापुरा थाने में कई इलाकों में धरना प्रदर्शन को देखते हुए यह पहल की गई है..
बूंदी
देर रात एक्सीडेंट में हुई युवक की मौत
बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में देर रात एक्सीडेंट मेंएक युवक की मौत हो गई..युवक अपने भतीजे की शादी समारोह कार्यक्रम से लौट रहा था.. एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया..फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं...
टोंक
विधायक का हुआ गाजे-बाजे के साथ स्वागत
निवाई पीपलू विधायक प्रशांत बैरवा क्षेत्र के दौरे पर रहे..इस दौरान गांव संदेडा पहुंचने पर पहली बार क्षेत्र में विकास होने पर उत्साहित लोगों ने गाजे-बाजे के साथ 1 किलोमीटर लंबा जुलूस विद्यालय पहुंचा..जहां पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और विधायक जिंदाबाद के जमकर नारेबाजी की...
अजमेर
अजमेर दौरा में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन के अजमेर पहुंचने से पहले गोविंदम समारोह स्थल में शहर कांग्रेस और देहात कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए..आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर..एमएलए राकेश पारीक..डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के सामने यह पूरा घटनाक्रम हुआ है, जिसके बाद शहर कांग्रेस के पदाधिकारी गोविंदम समारोह से बाहर निकल कर आ गए।
झालावाड़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर की नारेबाजी
झालावाड़ जिले में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती और विद्युत बिलों में जोड़े जा रहे मनमाने फ्यूल सरचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपखंड और मंडल स्तर पर भी धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं..इसी कड़ी में आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा मंडल झालरापाटन के कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली निकाली और प्रदेश सरकार व डिस्कॉम कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
भीलवाड़ा
भाजपा के पूर्व शिक्षामंत्रीनेमहंगाई राहत कैम्प परकसा तंज
भीलवाड़ा सर्किट हाउस में भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानीने राजस्थान अशोक गहलोत सरकार पर महंगाई राहत कैम्प को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ये कैम्प..आफत कैम्प मात्र बनकर रह गए ही घोषणाएं मात्र है, वही अशोक गहलोत सरकार के मंत्रियों द्वारा ही सरकार को घेरने और भ्रष्टाचार का खुलासा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने और गहलोत की कुर्सी मोह माया में उलझकर रहने का आरोप लगाया..
झालावाड़
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
झालावाड़ जिले के डग थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 43 किलो 275 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया.. पुलिस ने इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त आरोपियों की बाइक को भी जप्त कर लिया.. फ़िलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही हैं..
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
टोंक
नाबालिग किशोरी को 2 साल बादमिला न्याय
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के करीब 2 साल पुराने मामले में आज पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी मानते हुए 20 साल के कारावास और 45 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है... आरोप है कि युवक मेहबूब नाबालिक को रात को घर से उठाकर खेत पर ले गया और वहां पर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया था...
कोटपुतली
प्रधानमंत्रीने समझा दिव्यांगजनों की ताकत को - कर्नल राज्यवर्धन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को पावटा पंचायत समिति परिसर में 173 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक अंग उपकरण वितरित किए..उन्होंनेविराटनगर, शाहपुरा, कोटपूतली एवं पावटा पंचायत समिति के दिव्यांगजनो को पंचायत समिति पावटा मे निःशुक्ल सहायक अंग उपकरण वितरित किए..
आबुरोंड, सिरोही
पेट्रोल व बिजली के दामों में बढ़ोतरी पर फूटा आक्रोश
आबुरोंड मे भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल एवं ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राजस्थान सरकार द्वारा बिजली के दामों में लगातार वृद्धि करने पर मानपुर चौराहे पर लोगो ने बिजली के बिलों की होली जला कर विरोध किया.
खेड़ली
बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या को लेकर कठूमर स्थित पीएचइडी के ऑफिस के पास धरना शुरू किया गया..इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या की ओर सरकार और स्थानीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए धरना शुरू किया..और राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा..
श्री गंगानगर
भाजपा करेगी उपखंड स्तर पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
श्री गंगानगर कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में बिजली के मूल्यों में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर भारी वृद्धि कर दी गई है..जनता को राहत दिलाने के लिए 19 मई शुक्रवार को सभी उपखंड मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व आमजन बिजली बिलों की प्रतियां जलाते हुए इस मूल्यवृद्धि के विरोध में संबंधित उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे..
जोधपुर
कांग्रेस एक बड़ा परिवार, अंदुरनी झगड़ा जल्द सुझाएंगे
जोधपुर क्षेत्र के कांग्रेस सह प्रभारी विरेंद्र सिंह राठौड़ दौरे पर रहे..राठौड़ का जोधपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया..वही राठौड़ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सचिन पायलट से जुड़े मुद्दे पर भी बात की....
जोधपुर
सर्किट हाउस में आरसीए अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जोधपुर के सर्किट हाउस मेंआरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत पहुंचे जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.. तो वहीं आरसीए अध्यक्ष ने कांग्रेस के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी ली।
कोटा
नारेबाजी कर भाजपाकार्यकर्ताओं ने सौंपाज्ञापन
बिजली,पानी की समस्याओं को लेकर कोटा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया..इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता भी तैनात किया गया..भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा..
Jaipur News : बीजेपी अब पहले जैसी बीजेपी नहीं रही-
मुस्लिम छात्रावास को भूमि आवंटन मामला
मुस्लिम छात्रावास को जमीन आवंटन के मामले ने राजस्थान में तूल पकड़ लिया है..जयपुर में इस जमीन आवंटन के विरोध में सांगानेर बचाओ, संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया.. इस मौके पर विधायक अशोक लाहोटी और सांसद रामचरण बौहरा द्वारा पैदल मार्च किया गया..
कोटा
बोर्ड बचाओ अभियान के तहत धरना प्रदर्शन
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा बोर्ड बचाओ अभियान के तहत धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया,उप आवासन आयुक्त वृत्त कोटा कार्यालय में आयोजित इस धरने मेंचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर उप आवासन आयुक्त तक शामिल रहे..धरने में बड़ी संख्या कर्मचारी शामिल हुए
बीकानेर-
एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बाटी खुशी
बार एसोसिएशन बीकानेर में अधिवक्तागण खुशी मना रहे हैं, एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाईयां दे रहे हैं..दरअसल, अधिवक्ताओं द्वारा खुशी इस बात पर मनाई जा रही है कि बीकानेर सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है..जिससे बीकानेर अधिवक्ताओं की लंबे समय से पेडिंग हाई कोर्ट बैच की मांग पूरी होने की उम्मीद जागी...
बीकानेर-
भाजपा संभाग कार्यालयमें हुई प्रेस वार्ता
भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने बिजली दरों में महंगाई, पानी की किल्लत, महंगाई राहत शिविरों के नाम पर तपती गर्मी में जनता परेशान करना, जनता के पैसे से सरकार का प्रचार प्रसार करना, पाकिस्तान से आये शरणार्थियों को प्रताडि़त करना को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया..
