Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

19 नंवबर को लगेगा सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें इसके दुष्प्रभाव

देश विदेश
19 नंवबर को लगेगा सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें इसके दुष्प्रभाव
2021 अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इस साल के अंत से पहले यानी 19 नवंबर को इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण को लेकर कई प्रकार की बातें की जा रही है और यह ग्रहण 3 घंटे तक रहेगा।

19 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 12.48 के बाद से चंद्रग्रहण शुरू होगा जो शाम 4.15 पर समाप्त होगा लगभग 3 घंटे से ज्यादा तक इसका प्रभाव रहेगा। 580 वर्षों के बाद इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा लेकिन यह भारत के कुछ राज्यों में ही दिखाई देगा। 
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण: आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा तो अमेरिका, यूरोप के उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र यह ग्रहण दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण होने का कारण:जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा चंद्र ग्रहण की घटना घटित होती है। लेकिन जब चंद्रमा का सिर्फ एक भाग छिपता है तो उसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।
ग्रहण का प्रभाव:ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव गृभवती महिलाओं पर पड़ता है इस लिये ग्रह के समय गृभवती महिलाएं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दिन बड़ी मात्रा में दान करना चाहिए क्योंकि दान करने से आप पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।