Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर: सिटी पार्क घूमने के लिए देना होगा 20 रुपए का शुल्क, जानें पूरी खबर

राज्य समाचार
जयपुर: सिटी पार्क घूमने के लिए देना होगा 20 रुपए का शुल्क, जानें पूरी खबर

जयपुर वासियों को अब सिटी पार्क में घूमने के लिए 20 रुपए का शुल्क देना होगा। पहले इस पार्क में घूमने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया जाता था लेकिन यहां बहुत बड़ी संख्या में आगंतुकों को आता देख यह फैसला किया गया है। इस पार्क में पहले चोरी की घटनाएं भी हो चुकी है और इसी वजह से यह शुल्क तय किया गया है। शुल्क की प्रकिया आज से शुरू हो गई है। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क में प्रतिदिन 30 हजार से ज्यादा लोग इसको देखने के लिए आ रहे हैं। 

क्या सरकार से हारे बेरोजगार

पार्क को विश्व स्तरीय और आकर्षक बनाए रखने के लिए उचित सुरक्षा और देखभाल जरूरी है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी नि:शुल्क किया गया है।

पार्क में आने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग के लिए भी चार्ज देना होगा। दोपहिया वाहनों  के लिए (अधिकतम 3 घंटे) 20 रु., चोपहिया (अधिकतम 3 घंटे) 50 रु.पार्किंग शुल्क तय किया गया है।