हिन्दू पंचांग के अनुसार मई 21, 2022, शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि
| विक्रम संवत - 2079, राक्षस | शक सम्वत - 1944, शुभकृत् |
| सूर्योदय - 5:44 AM | सूर्यास्त - 6:54 PM |
| शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM – 12:44 PM | अशुभ काल राहू - 9:04 AM – 10:42 AM |
धनु राशि- नए काम में कठिनाइयां आने के साथ आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
वृष- जीवन में नौकरी से जुडी खबर से निराशा हाथ लगेगी और व्यापार में भी थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनि देव की कृपा नहीं होगी तो दिन भारी रह सकता है।
मेष राशि— शनि देव की नाराजगी के कारण व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। शत्रु पक्ष आप पर भारी पड़ सकता है।
कर्क राशि- शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिये निराशा भरा होगा। शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- आज आपको शनि देव के मंदिर जाकर अपना नुकसान होने से बचा सकते है। आपके बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करने में परेशानी आएगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके व्यापार में भारी नुकसान के संकेत मिल रहे है। आपकी शादी में आ रही अड़चने दूर होगी। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि- मन अशान्त होने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि- व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन किसी बात को लेकर आपका मन दुखी हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने के साथ आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशि- शनि देव की कृपा नहीं रहने से पूरे दिन जोखिम होने की संभावन बनी रहेगी। व्यापार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी।
मकर राशि- परिवार के साथ किसी प्रकार का झगड़ा नहीं करें क्योंकि ऐसा करने से आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका कद बढ़ने से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन भुलकर भी अपने जीवन साथी से झगड़ा नहीं करें
वृश्चिक- रुका हुआ पैसा नहीं मिलेगा और घर में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लव लाइफ में परेशानी रहेगी जो आपके पार्टनर को दूरी बना सकती है।
कन्या राशि- धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी को लेकर बड़ी परेशानी बनी रहेगी। लेन देन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
