वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने अपने बयान में कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट 23 देशों में दस्तक दे चुका है और इससे संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस वायरस की चपेट में अफ्रीका के लोग ज्यादा हुये है और लगभग 100 के करीब यह आंकड़ा बताया जा रहा है।
इन देशों में फैला वैरिएंट
दक्षिण अफ्रीका 75 केसयूके 21 केसबोत्सवाना 18 केसनीदरलैंड 15 केसपुर्तगाल 13 केसइटली व जर्मनी 9 केसऑस्ट्रेलिया 7 केस
अमेरिका,ऑस्ट्रिया,बेल्जियम, ब्राजील,कनाडा,चेक रिपब्लिक,डेनमार्क,फ्रांस,हॉन्ग कॉन्ग,इजराइल,जापान,नाइजीरिया,नॉर्वे सऊदी अरब,स्पेन और स्वीडन जैसे देशों में अपना घर कर चुका है।
भारत की स्थिति
भारत में अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी केस सामने नहीं आया है और केंद्र सरकार ने पूरी सवधानी बरतनी शुरू कर दी है। विदेश से आने वाले यात्रियों की गहन जांच शुरू कर दी है और राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है कि वह इस वायरस को लेकर लापरवाही नहीं बरते।
