Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

3 बच्चों की मां ने खुद को कुंवारी बताकर रचाई दूसरी शादी, फिर किया ये कांड 

क्राइम
3 बच्चों की मां ने खुद को कुंवारी बताकर रचाई दूसरी शादी, फिर किया ये कांड 

शादी के नाम पर कई बार धोखाधड़ी जैसी खबरे देखने को मिलती है लेकिन इसके बाद लोग इस प्रकार के जाल में फंस जाते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के सीकर में देखने को मिला है जहां एक लुटेरी दुल्हन को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!

लुटेरी दुल्हन तीन बच्चों की मां है और खुद को कुंवारी बताकर दूसरी शादी करने का अपराध किया है। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने शादी के बाद पति के साथ 12 दिन बताए और इसके बाद पीहर जाने की बात कहकर घर से नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में चोरी का केस दर्ज करवाया तो पुलिस ने आरोपी युवती को पकड़ लिया।

इसके बाद महिला के पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली और तीन बच्चों की मां होने का खुलासा हुआ। युवती के परिजन शादी की तलाश में थे और तभी उकनी मुलाकता इस युवक से हुई तो शादी की बात हो गइ। इसके बाद शादी के खर्चे के नाम पर तीन लाख रुपए मांगे जो अलग प्रकार से जमा कराए गए। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।


इसके बाद वे शादी कर गांव आ गए तो कुछ दिन तक सब सही रहा लेकिन 12 दिन बाद वह 16 तौला सोना और 75 हजार की नगदी लेकर गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला रुपयों के लिए महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ऐसा किया था।