कल आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10:55 बजे शुरू होगा लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 के बाद शुरू होगा। इसे द. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अटलांटिक में देखा जाएगा।
शनिवार का दिन है और अमावस्या की तिथि हिन्दु पंचाग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के साथ सूर्यग्रहण का होना अजीब संयोग है।
इसके प्रभाव से बचने के उपाय
सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या के दिन आपको धन की कमी से बचने के लिये दान करना होगा।इस दिन काले तिल का दान करने से शनि देव आपके शत्रुओं का नाश करेंगे।तेल का दान करने से आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।गर्भवति महिलाओं को इसके प्रभव से बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकलान होगा।शनि मंदिर जाकर शनि देव पूजा करनी होगी।काले रंग के कपड़ों का दान करेंगे तो आपके संकट दूर होंगे।
