Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गहलोत सरकार की दोहरी चाल महंगाई राहत कैंप के बहाने बिजली का झटका, फ्यूल सरचार्ज वसूली

आपणो राजस्थान
गहलोत सरकार की दोहरी चाल महंगाई राहत कैंप के बहाने बिजली का झटका, फ्यूल सरचार्ज वसूली

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस जनता को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप का आयोजन कर रही है और सीएम गहलोत के साथ सभी नेता इसका जमकर प्रचार कर रहे है। लेकिन दूसरी तरफ आम जनता को बिजली का झटका देते हुए बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। अब बिजली उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। राज्य सरकार ने 100 यूनि​ट फ्री बिजली देने का वादा तो कर दिया लेकिन वह केवल नाममात्र का रह गया क्योंकि सरकार ने तीन महीने के लिए 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है।

हर उपभोक्ता को 100 यूनिट पर अब 45 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे और फ्यूल सरचार्ज का पैसा तीन महीने तक बिल में जुड़कर आएगा। 50 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वालों से भी फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। सरकार ने बताया कि मंहगा कोयला खरीदना भारी पड़ा है और इस वजह से यह फैसला लिया गया है। चुनावी साल में सरकार को बिजली कटौती से बचना है और इसके लिए उसने महंगी दरों पर कोयला खरीदने की तैयारी है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार जनता को एक तरफ फ्री बीजली देना का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ बिजली दरों में बढ़ोतरी कर रही है। जनता कांग्रेस की चाल समझ चुकी है और उनको चुनावों में इसका जवाब देगी।