Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

तपती गर्मी और झुलसते शरीर को ठंडक देगी ये चीजें, जानें इनके फायदे

लाइफस्टाइल
तपती गर्मी और झुलसते शरीर को ठंडक देगी ये चीजें, जानें इनके फायदे

मार्च के महीन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है और इसी वजह से लोगों को आसमान से बरसती आग से बचने के उपाय नहीं मिल रहे है। मार्च महीन में 40 डिग्री से ज्यादा का पारा होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि इस बार गर्मी लोगों के लिए आफत बनकर आयी है। ज्यादा गर्मी के कारण आपके शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इससे बचने के लिए आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे है जो आपके शरीर को ठंडक देगी। आइए जानते हैं इस तपते मौसम में कौन सी चीजें आपके शरीर को ठंडक देने का काम करती है।

खीरा- गर्मी के मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है और इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा खीरे का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन सलाद के रूप में हर दिन करना होगा।

तरबूज- तरबूज के सेवन से पानी की कमी पूरी होती है और इसका सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

​​​​​​​

नारियल- नारियल का पानी भी गर्मी में आपको ठंडक देता है और इसके लिए दिन में एक बार इसका सेवन करना चाहिए।

प्याज- गर्मी में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। आपका सेवन ज्यादा करेंगे तो आपको बीमार होने का खतरा पड़ सकता है। 

पुदीना- पुदीने का सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। गर्मियों में पुदीने का सेवन करने से आप अपने शरीर को गर्मी से राहत मिल सकती है।