Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत में हुई 5G की शुरुआत अब 10 गुना तेज चलेगा इन्टरनेट

रेसिपी
भारत में हुई 5G की शुरुआत अब 10 गुना तेज चलेगा इन्टरनेट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश के 13 शहरों में 5G सर्विस भी लॉन्च की। 5G लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल गया, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिल रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से खास मुलाकात
इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई और यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिरकत की और विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ली।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो, एयरटेल और दूसरे कंपनियों के स्टॉल पर विजिट किया और नई टेक्नोलॉजी का डेमो लिया और उन्होंने मेडिकल लाइन में 5G की वजह से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। इसके अलावा किस तरह से डिफेंस और कृषि सेक्टर में 5G आने के बाद होने वाले बदलाव का भी डेमो देखा।

​​​​​​​

हालांकि, शुरुआत में देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत 13 शहरों में शुरुआती सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल के अंत तक पैन इंडिया लेवल पर होगा, फिलहाल मेट्रो शहरों में ही 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।