आज देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, देश को आजादी मिले आज 75 साल पूरे हो गए लेकिन देश आज भी छुआछूत जैसी मानसिक धारणाओं से अपने आप को मुक्त नहीं करवा पाया है, इसका ताजा उदारहण राजस्थान के जालौर जिले से सामने आया है, जहां एक दलित छात्र को शिक्षक के पानी वाले घड़े से पानी पीना इतना मंहगा पड़ा कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, ये दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने के बाद भीम आर्मी समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया तो जवाब में पुलिस ने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया।
75वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष! 75 years of independence
मामला जालौर जिले के सुराणा गांव का है जहां 9 साल का इंद्र कुमार तीसरी कक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ता था, 20 जुलाई को स्कूल में जब इंद्र कुमार को प्यास लगी तो उसे पानी कहीं और नहीं दिखाई दिया तो उसने स्कूल के शिक्षक छैलसिंह के घड़े से पानी पी लियाए ये घड़ा शिक्षक छैलसिंह ने अपने लिए रख रखा था किसी और को इसमें से पानी पीने की इजाजत नहीं होती थी। जब इसके बारे में शिक्षक छैलसिंह को पत्ता चला तो उसने छात्र इंद्र कुमार को बुलाया और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया इसके बाद उसे मारना पीटना शुरू कर दिया, छैलसिंह ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए छात्र को इतना पीटा की उसके दाहिने कान और आंख में भी अंदरूनी चोट लग गई।
परिजनों को लगा कि थोड़ी बहुत चोट लगी होगी, इसलिए मेडिकल स्टोर से दवाईयां लाकर बच्चे को दे दी लेकिन ज्यादा दर्द होने पर उसे उदयपुर के अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे अहमदाबाद रेफर कर दियाए जहां इलाज के दौरान इंद्र कुमार की मौत हो गई।
छात्र की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गयाए भीम आर्मी के समर्थकों ने रविवार दोपहर पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ के उग्र होते ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मृतक स्टूडेंट के मामा समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं, मामला बिगड़ता देख जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सीएम अशोक गहलोत ने मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जालौर के सायला थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा मारपीट के कारण छात्र की मृत्यु दुखद है।
आरोपी शिक्षक के विरुद्ध हत्या की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं मामले में आरोपी छैल सिंह के खिलाफ हत्या और एससी,एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को राजस्थान के खराब होते माहौल और हाथ से निकलती कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए गहलोत सरकार को घेरा है।
छात्र की मौत पर दलित नेता और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने इस बारे में ट्वीट कर कहा है. देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ पानी के मटके को छूने पर इतना पीटा गया कि जान ही चली गयीण् आजादी के 75 साल बाद भी 9 साल के दलित बच्चे को जालोर मे जातिवाद का शिकार होना पड़ा हमें पानी के मटके को छूने की भी आजादी नहीं फिर क्यों आजादी का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं।
