Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ACB ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घूसखोर अफसरों का कर दिया इलाज

आपणो राजस्थान
ACB ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घूसखोर अफसरों का कर दिया इलाज

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS Hospital में देर रात ACB ने कार्यवाही करते हुए मोटे घूसखोर अफसरों का इलाज कर दिया है। कार्यवाही के दौरान FA सहित 3 अधिकारियों को 15 लाख रुपए की घूस लेते ट्रैप किया है। घूसखोर अधिकारियों की डिमांड सुनकर परिवादी ने रिश्वत देने से मना कर दिया था लेकिन इसके बाद ACB ने डमी करेंसी से कार्रवाई  करते अफसरों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

अमरूद के बागीचे में महिला से Ganagrape कर video किया viral!

ACB ने बृजभूषण शर्मा को  5.30 लाख रुपए की डमी करेंसी तो कैशियर अजय शर्मा को 5.30 लाख रु. की डमी करेंसी दी लेकिन रिश्वत के नशे में पागल अफसरों को डमी पैसों पर जरा भी शंका नहीं हुई। बताया जा रहा है कि RMRS प्रभारी एनेस्थीसिया मेडिकल ऑफिसर जोशी अभी फरार है। 

सरकार SMS अस्पताल में मरीजों के लिए निशुल्क जांच की सुविधा है और इसके ​लिए एक निजी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने  मशीनें लगाई थी। मशीनों के 5 करोड़ से ज्यादा के बिलों को पास करने के लिए अफसरों ने रिश्वत मांगी थी। कैशियर अजय शर्मा के घर 50 लाख रुपए केस मिले है। ACB की कार्यवाही जारी है और दावा किया जा रहा है कि सर्च में नकदी के साथ अकूत संपत्ति मिल सकती है। इस पूरी कार्रवाई को ACB DG बीएल सोनी, ADG दिनेश एमएन के सुपरविजन में की गई थी।