अगर आपको इस बात का पता करना है कि आपके आधार कार्ड से कितने लोगों ने SIM ले रखी है तो आप एक मिनट में इसका पता कर सकते हैं। आपको इसके लिये अपने फोन में एक क्लिक करना होगा हो सारी जानकारी आपके पास आ जाएगी। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन की एक वेबसाइट खोलनी होगी।
आप वेबसाइट के माध्यम से यूज नहीं होने वाले सिम को आसानी से बंद भी कर सकते हैं। इस वेबसाइट का प्रयोग अभी कुछ राज्यों में शुरू हुआ है लेकिन जल्द ही पूरे देश में इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले आपको अपने फोन में www.tafcop.dgtelecom.gov.in पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर देकर OTP के लिए रिक्वेस्ट करके अपनी SIM की जानकारी ले सकते हैं।
आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी छोटी से लापरवाही ही आपके लिये बड़ी परेशानी बन सकती है। इससे बचने के लिये आपको अपने SIM कार्ड की जांच जरूर करनी चाहिए। एक OTP आपके खाते को साफ कर सकता है।
