विक्रम संवत - 2078, आनन्दशक सम्वत - 1943, प्लव
तिथिकृष्ण पक्ष चतुर्दशी - Dec 02 08:25 PM – Dec 03 04:55 PM
शुभ कालअभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:35 PMअमृत काल - 01:34 AM – 03:00 AMब्रह्म मुहूर्त - 05:17 AM – 06:05 AM
वृष राशिफल- आज का दिन आपके जीवन में नई परेशानी ला सकता है। प्रेम-संबंध में आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना है। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने पर पैसों से जुड़ी चिंताएं बढ़ेगी।
मिथुन राशि- लोगों को आज मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आकस्मिक धन व्यय होने से आपकी चिंता बढ़ेगी और बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता होगी।
कर्क- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पुराने निवेश से धन में वृद्धि होगी। जीवन साथी की तलाश खत्म होगी जल्द शादी होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
तुला- घर में तनाव का माहौल रहेगा और आपका झगड़ा भी हो सकता है। आज आपको पैसों की तंगी के कारण किसी से उधार लेने की जरूरत पड़ेगी।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। रात के खाने के लिए आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। किसी काम में भाई-बहन का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।
धनु - आपको सच्चा प्यार मिलने की खुशी होगी और इसके लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे और छात्र सफल होंगे। पैसों को लेकर सावधान रहें और लेन देन से जरूर बचे।
सिंह- सेहत में उतार-चढ़ाव होगा लेकिन परिवार की खुशी में आपका दिन बितेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपकी शादी की अड़चन भी दूर होगी।
कन्या- आज पैतृक संपत्ति से बड़ा धन लाभ होगा और बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ नहीं डाले। रोजगार के अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है।
मकर- जीवन में मिली नई सफलता का आनंद मिलेगा और रोजगार के क्षेत्र में खुश खबरी मिलेगी। परिवार के सदस्य आपकी उम्मीदों पर सही साबित होंगे। परिवार के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिये शहर के बाहर जा सकते हैं।
कुंभ- आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अटका हुआ काम भी पूरा होगा लेकिन उसके लिये आपकी जमा राशि भी खर्च होगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा और घर में मेहमानों के आने की पूरी संभावना है।
