Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 27 जून से एडमिशन प्रकिया होगी शुरू,जानें कटऑफ लिस्ट

जॉब
राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 27 जून से एडमिशन प्रकिया होगी शुरू,जानें कटऑफ लिस्ट

राजस्थान के सरकारी कॉलेज में 27 जून से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 12वीं पास स्टूडेंट्स फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए 9 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि 27 जून से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू होगी और इसके तहत प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों में स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। CBSE 12th का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है तो इसके लिए अगल से प्रकिया बनायी गई है।

भगवान शिव की तरह PM MODI ने पीया झूठ का जहर!

राजस्थान के 450 से ज्यादा सरकारी कॉलेज में पांच लाख स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। 13 जुलाई कोफाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। 20 जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। राजस्थान में इस साल भी कॉलेजों में एडमिशन 12वीं कक्षा के पर्सेंटेज के आधार पर होगा क्योंकि पहले कोरोना काल के कारण यह प्रकिया बंद कर दी गई थी।


कॉलेज में एडमिशन के लिए इस बार राजस्थान पुलिस कर्मियों के बच्चों काे भी आरक्षण मिलेगा। काेराेना काल में जिन स्टूडेंट्स के पेरेंट्स की माैत हुई है उनको मिनिमम मार्क्स के आधार एडमिशन मिलेगा और इसके लिए फिस भी नहीं ली जाएगी। ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।