Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में कांग्रेस का खेल बिगाडे़ंगे ओवैसी, 2 दर्जन विधानसभा सीटों पर टिकी नजरे

आपणो राजस्थान
राजस्थान में कांग्रेस का खेल बिगाडे़ंगे ओवैसी, 2 दर्जन विधानसभा सीटों पर टिकी नजरे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस बार प्रदेश में आप और ओवैसी की एंट्री ने चुनावों को बड़ा दिलचस्प बना दिया है क्योंकि औवेसी के आने से कांग्रेस को और आप के आने से बीजेपी को नुकसान होगा। औवेसी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह इस बार प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे और इसी वजह से 14 और 15 सितम्बर को 5 जिलों का दौरा करेंगे।

21 साल तक इस शख्स ने नहीं कटवाई दाढ़ी, वजह है बेहद खास!

ओवैसी राजधानी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और नागौर का दौरा करेंगे। औवेसी की पार्टी की 30 से 35 उम्मीदवार चुनावों में उतार सकती है।  सीकर में फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर नागौर के लाडनूं में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ओवैसी की पार्टी कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकती है। राजस्थान में कई सीटों पर मुस्लिम वोट बटने से चुनावों के परिणाम बदल जाता है। ओवैसी की पार्टी भले ही ज्यादा सीटे नहीं जीत सके लेकिन कांग्रेस की हार का कारण जरूर बनती है।


ओवैसी का निशाना मुस्लिम वोट बैंक है और इसी वजह से उनको राजस्थान में अपनी पार्टी का वजूद नजर आ रहा है। राजस्थान में वर्तमान सरकार में कई मुस्लिम विधायक है और इन सीटों पर औवेसी की नजर है। राजस्थान में 3 दर्जन से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वोटर्स का खासा प्रभाव है और इन सीटों पर औवेसी की नजर है।