Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ऐश्वर्या ने लिया तलाक का फैसला, फैंस को लगा बड़ा झटका

फिल्मी फीवर
ऐश्वर्या ने लिया तलाक का फैसला, फैंस को लगा बड़ा झटका

नए साल के पहले ही महीने में साउथ के एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अलग होने का फैसला किया तो उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। ऐश्वर्या सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी है और धनुष बहुत बड़े अभिनेता है।

Dhanush और उसकी Wife क्यों हुए अलग, जाने पूरी वजह,देखें Video

धनुष ने सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर अपनी बात कहते हुए लिखा कि हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक रहे। लेकिन आज हम जहां खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं और इसके बाद मैंने अलग होने का फैसला किया है। आप हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी को बनाए रखें।


दोनों ने 18 नवंबर 2004 को शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। इन दोनों के तलाक से पहले साउथ की एक और हिट जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने भी अलग होने फैसला किया था। धनुष प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे है।

पुष्पा के आइटम सॉन्ग के लिए समांथा ने वसूले करोड़ रुपए

धनुष एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर और स्क्रीनप्ले राइटर का भी काम करते है उनकी फिल्मों को कई बड़े पुरस्कार मिल चुके है। 18वीं एनिवर्सरी के 2 महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया है जो सभी को हैरान कर रहा है।