Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई आलिया भट्ट, गुडन्यूज की शेयर!

फिल्मी फीवर
शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई आलिया भट्ट, गुडन्यूज की शेयर!

बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद यकीनन आप चौंक जाएंगे, बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं, यानि आलिया और रणबीर कपूर दो से तीन होने वाले है, आलिया ने खुद इंस्टाग्राम पर ये गुजन्यूज शेयर की है और देखते ही देखते ही गुजन्यूज वाली पोस्ट तेजी से वायरल हो गई रणबीर और आलिया की फैंस दोनों को बधाईयां दे रहे है।

महिला ने कंडोम में सुई चुभाई तो कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा। 

आपको बतां दें कि इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी. इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है. आलिया के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा का भी रिएक्शन आया है.

 

रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- बधाई  मामा एंड पापा लॉयन, आलिया ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है. कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है. दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है, मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है।रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे।