बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने पंजाबी रीति- रिवाज से शादी की हैं। इस शादी के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से जमकर तैयारियां की गयी है। शादी में महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ आए है। रणबीर कपूर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर भी शादी में पहुंच गयी है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने लग गए है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कपूर परिवार संगीत के लिए तैयारी करता दिख रहा है। शादी की रस्म के दौरान तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं दी गयी है और इसी वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हो गई हैं।
'वास्तु अपार्टमेंट' में ही मेहंदी सेरेमनी हुई थी इसके बाद रणबीर की मां नीतू कपूर ने वेडिंग डेट बताई और शादी 14 अप्रैल को 'वास्तु अपार्टमेंट' में हुई है। शादी में वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए 200 से ज्यादा बाउंसर्स भी तैनात किए गए है।
इस शादी में अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर,विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, मसाबा गुप्त और मनीष मल्होत्रा के साथ कई सेलेब्स शामिल होने की बात सामन आई है।
