राजस्थान में आनंदपाल सिंह और राजू ठेहट की दुश्मनी तो पूरानी है लेकिन दोनों अब इस दुनिया में नहीं है। हाल ही में राजू ठेहट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी लेकिन इस हत्याकांड के पीछे कई कारण नजर आ रहे थे। लेकिन अब इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड का पता चल गया है जो इस समय दुबई में बैठा है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुभाष बराल दुबई भाग चुका है।
इस घटना में आनंदपाल की बेटी चीनू का नाम सामने आया है और उसने दुबई में बैठकर इस हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि चीनू दुबई में पढ़ाई के लिए गई थी लेकिन अब वहीं सेटल हो गई है। राजू ठेहट की जमानत होने से पहले ही बराल ने पूरी योजना बनाई। रोहित गोदारा इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से दुबई भागा था। पुलिस को इस मर्डर के बाद बलबीर बानूड़ा के बेटे की भी तलाश है।
पायलट के बयान पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार
राजू ठेहट की हत्या के लिए एक नहीं बल्कि 5 बार प्लान बनाया गया था लेकिन अंतिम प्लान सफल हुआ। अंतिम बार सेल्फी के बहाने हमला कर दिया। राजू ठेहट कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली को पर्ची देने के लिए बाहर आया तो ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में है और उनको भारत लाने की पूरी तैयारी कर रही है। इस हत्या के पीछे बदलने की भावना है जो लंबे समय से थी लेकिन पूरी घटना का खुलास तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगी।
