Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस गेंदबाज ने रच दिया नया इतिहास,रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर 

खेल जगत
इस गेंदबाज ने रच दिया नया इतिहास,रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर 

इन दिनों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की पहली पारी 132 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की टीम पर अंग्रेजी गेंदबाज जेम्स एंडरसन कहर बनकर टूट पड़े और 4 विकेट अपने नाम किए। 

ना दूल्हा, ना बाराती फिर भी होगी शादी और सुहागरात, हनीमून पर जाएगी ये लड़की!

टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज एंडरसन बने है। इससे पहले रिचर्ड हेडली ने 61 बार ऐसा किया है और अब एंडरसान संयुक्त रूप से हेडली के साथ जुड़ गए है। एंडरसन अगर दूसरी पारी में भी 4 विकेट अपने नाम करते है तो वह हेडली से आगे निकल जाएंगे। एंडरसन और हेडली ने 61-61 बार 4 विकेट अपने नाम किए है।


इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन इसके बाद भी टीम लड़खड़ा गई। पहले दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड की टीम अभी भी 16 रन से पीछे है। अगर इस मैच में दोनों टीमों की बात करें तो गेंदबाजी पक्ष मजबूत रहा है लेकिन बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फेल हो गया है।