उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी और बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती के बीच तलाक का मामला चल रहा है। इस तलाक की वजह सांसद ने ऐसी बताई जिसके बारे में सुनकर सभी लोग हैरान है। बताया जाता है कि दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी और इसके बाद से दोनों में तकरार होनी शुरू हो गई।

अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर अमेरिका ने PM मोदी को लगाई कड़ी फटकार!

अनुभव ने पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी पर आरोप लगाया कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी वो यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं दी तो वहीं वर्षा की ओर दायर याचिका में बताया गया कि उसे मां बनने के अधिकारों से वंचित किया गया है। वर्षा ने आरोप लगाया कि वह आदतन शराबी हैं।

अनुभव ने सोशल मीडिया के माध्यम पत्नी के साथ यौन संबंध का भी जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 8 सालों से पत्नी के साथ पारिवारिक कलह के चलते शारीरिक संबंध नहीं बना पाए है। इस वजह से में बहुत ज्यादा परेशान हूं और इसका असर मेरे जीवन पर पड़ रहा है।


वर्षा प्रियदर्शिनी ने सांसद पति अनुभव मोहंती पर घरेलू हिंसा और नाजायज संबंध रखने के आरोप लगाए है।  इस मामले में ओडिशा के कटक जिले की एसडीजेएम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए प्रियदर्शिनी को पति अनुभव  का घर खाली करने का निर्देश दिया है। हर महीने वर्षा को 30,000 रुपये की आर्थिक मदद भी मिलेगी।