आईपीएल मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और इस बार देशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। इस निलामी में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी सामने आए है जिनकी किस्मत बदल गयी है तो कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है। इस बार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस से 10 लाख ज्यादा कीमत में खरीदा है। अर्जुन ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रूपये रखा था लेकिन मुंबई ने 30 लाख रूपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। गुजरात टाइटंस ने सचिन के बेटे को खरीदने के लिए बोली लगाई लेकिन मुंबई ने अर्जुन को फिर से टीम के साथ जोड़ा है।
CM Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi से पूछा, 'आप सचमुच Rajiv Gandhi के बेटे हैं या नहीं
मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को अपने साथ जोड़ा तो सोशल मीडिया पर फैन्स ने मजे लेने शुरू कर दिए और सोशल मीडिया पर कई मीम्स की बाढ़ आ गयी। अर्जुन मुंबई के साथ पहले से जुड़े हुए है लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन इस बार उम्मीद है कि वह मैच खेल सकते हैं। इस बार ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे जिन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा गया है।
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल इतिहास के खेलने वाली पिता-पुत्र की पहली जोड़ी बनी है। सचिन ने साल 2008 से 2013 तक आईपीएल के 6 सीजन तक अपना दमखम दिखाया था। अर्जुन को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर मजाक किया है।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ,जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन , राहुल बुद्धि, अरशद खान, टाइमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर,
